दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई। मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र के बालरवा गांव की सरहद की एक दुकान में गुजरी रात चोरों ने ताले तोडक़र सामान और नगदी चुराई। इस बारे में दुकानदार की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि बालरवा गांव निवासी आसूराम पुत्र भंवरलाल रैगर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी मथानिया बालरवा गांव मुख्य रोड पर दुकान आई है। गुजरी रात में चोरों ने दुकान के ताले तोडक़र वहां से सामान और नगदी चुरा ले गए।
