नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

दो गाड़ियों के बीच फंसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत। कमिश्ररेट में तैनात यातायात पुलिस के जवान सुरेश मुंडेल की आज सुबह सडक़ हादसे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वे पुलिस और अन्य गाड़ी के बीच फंस गए थे।

वक्त घटना वे ड्यूटी पर थे। संभवत: पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। दुर्घटना में जवान की मौत की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे। दोपहर तक पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत तिलवाडिय़ां फांटा के पास में पुलिस की तरफ से अलसुबह नाकाबंदी की गई थी। तब ट्राफिक के कांस्टेबल सुरेश मुंडेल भी स्टाफ के साथ ड्यूटी पर थे। पुलिस की तरफ से बलिया लगा रखी थी। बताया गया कि कांस्टेबल सुरेश मुंडेल पुलिस की गाड़ी के पास में खड़े थे। तब वहां अनियंत्रित होकर आई एक अन्य कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

कांस्टेबल सुरेश दोनों गाडिय़ों के बीच में आ गए और हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें बाद में तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया,मगर वे बच नहीं पाए। कांस्टेबल सुरेश की मौत सडक़ हादसे में हुई अथवा सामने आने वाली गाड़ी के चालक ने उन्हेें जानबूझकर चपेट में लिया फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

इधर दुर्घटना में कांस्टेबल सुरेश मुंडेल के मौत की खबर पुलिस विभाग में फैलते ही तत्काल पुलिस अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी इस्ट मनीष कुमार चौधरी,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत,प्रतापनगर एसीपी नतीशा जाखड़, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह आदि दोपहर तक एम्स अस्पताल में थे।