Doordrishti News Logo

लू से पीड़ित चबूतरे पर लेटे गाड़ी चालक से लूट

  • मदद के बहाने चाकू दिखाकर पर्स लूटा
  • मोबाइल चुराया
  • दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • घटना 29 मई की

जोधपुर,लू से पीड़ित चबूतरे पर लेटे गाड़ी चालक से लूट। शहर के रातानाडा पांच बत्ती के पास में एक गाड़ी चालक से दो युवकों ने मदद के बहाने लूटपाट की। उसे चाकू दिखाकर पर्स लूटने के साथ नींद में मोबाइल चुरा लिया। पीडि़त लू और तापघात का शिकार होने पर एक चबूतरे पर लेट गया था। मदद के बहाने युवकों ने यह लूटपाट की। पुलिस ने प्रकरण में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला 29 मई का है।एकता नगर बनाड़ के रहने वाले गुलाम अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – अंतिम समय में भी तैयार कर रहे थे 2047 का रोडमैप-शेखावत

इसमें बताया कि वह गाड़ी चलाता है। 29 मई को वह अपने मालिक के पास में गाड़ी छोडक़र पैदल लौट रहा था। लू- तापघात के चलते उसकी तबीयत खराब होने पर वह रातानाडा में एक चबूतरे पर सो गया। वह निद्रावस्था में था तब दो युवक उसके पास आए और जेब से उसका मोबाइल निकाल लिया। फिर उसे अस्पताल में ले जाने की बात करते हुए उसे उठाया। बीच रास्ते पांच बत्ती के पास सूने स्थान पर लेकर गए जहां चाकू दिखाकर उसका पर्स लूट लिया। पर्स में चार हजार रुपए थे।

यह भी पढ़ें – राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह 12 जून को

लुटापिटा गुलाम अशरफ परेशानी के चलते अपने घर चला गया। अब उसने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लुटेरों की तलाश आरंभ की। इस बारे में दो आरोपियों भाखरीबास सूरसागर निवासी पिन्नू पंडित और पंचोलियानाडी प्रतापनगर सदर निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। जिनसे लूट की राशि के साथ चुराया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद किया जाना है। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026