Doordrishti News Logo

बाइक सवार छात्र से अफीम व डोडा पोस्त का चूरा बरामद

जोधपुर,बाइक सवार छात्र से अफीम व डोडा पोस्त का चूरा बरामद।शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने पांचवीं रोड गीता भवन रोड पर बाइक सवार एक युवक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लिए जाने पर युवक के पास से अफीम और डोडा पोस्त का चूरा मिला। इस पर युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। युवक पढ़ाई करता है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह 12 जून को

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार के अनुसार गीता भवन के निकट पांचवीं रोड पर एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रूकवा कर तलाशी ली गई। तब उसके पास में 143 ग्राम अफीम और 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा मिला। आरोपी युवक पीपालाईनाडी की ढाणी जोलियाली झंवर निवासी जितेंद्र पुत्र हनुमानराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडी पीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026