Doordrishti News Logo

योग शिविर में प्रताप जयंती पर पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर,योग शिविर में प्रताप जयंती पर पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 16 सेक्टर मे चल रहे निशुल्क योग शिविर में प्राणी व पर्यावरण सरक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा आज समाज सेवी डॉ जगदीश कंसारा और रमेश झमनानी के सहयोग से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, प्रतियोगिता में सौ से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें – नागादड़ी में सर्च अभियान जारी

प्रतियोगिता में 5 से 12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया और चित्र बनाए, प्रतिभागियों को कलर,पेंसिल,रबड़, पैन समिति द्वारा उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजेंद्र पालीवाल,योग गुरु रेखा पंवार, अंतराष्ट्रीय योग समिति जोधपुर के प्रमुख गजेंद्र उपस्थित थे। इनका स्वागत मनोज बिस्सा ने किया व राजेंद्र जी पालीवाल का स्वागत विनोद गुलेच्छा ने किया।

यह भी पढ़ें – ग्रामीण पुलिस ने वांटेड 15 लोगों की सूची जारी की,1.15 लाख का इनाम घोषित

कार्यक्रम में योग शिविर के कार्यकर्ता महेंद्र प्रकाश माथुर,अमिता, दिनेश रंगा,गौरी शंकर माथुर,पिंकी माथुर, पार्षद विक्रम सिंह,समाज सेवी हरीश देवनानी,शिक्षिका गायत्री,पायल जाननीय,एनपी माथुर,हर्षित रूप राय,राजेश अरोड़ा,राजेश रूप राय, प्रकाशवाती गौड़,मंशा गौड़,रिया, कोमल,मोनिका,मनीषा, लीला, मोनिका मौजूद थे। सभी ने प्रताप जयंती के उपलक्ष में श्रदा सुमन अर्पित किए।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026