Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त मेहरा ने परिंडे लगाकर दिया सेवा का संदेश

मरुधरा लोक कला,संगीत और सेवा संस्थान की टीम के साथ लगाए अशोक उद्यान में परिंडे

जोधपुर,संभागीय आयुक्त मेहरा ने परिंडे लगाकर दिया सेवा का संदेश।सामाजिक सरोकार निभाने के साथ-साथ लोक कला,संगीत और संस्कृति के संवर्धन में जुटे मरुधरा लोक कला,संगीत और सेवा संस्थान की ओर से भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के चलते जोधपुर के अशोक उद्यान में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा के सानिध्य में पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करते हुए परिंडे स्थापित किए गए।

यह भी पढ़ें – जेइएन से धूक्का मुक्की व मारपीट

मरुधरा लोक कला,संगीत और सेवा संस्थान की मीडिया प्रभारी अलापी जायसवाल ने बताया कि संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति शर्मा के नेतृत्व में जोधपुर के प्रमुख पार्कों में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करने के साथ परिंडे लगाने का निर्णय लिया गया, उसी के चलते जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा के सानिध्य में संस्थान के पदाधिकारी और सदस्यों ने अशोक उद्यान में दाने और पानी की व्यवस्था के साथ पेड़ों पर परिंडे स्थापित किए।

इस अवसर पर उन्होंने अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। संस्थान की सदस्य तुलसी खत्री,रश्मि शर्मा, रेखा रावत, चंद्रकला,मीरा चौहान,सपना सारस्वत,उषा सोनी,सुमन लता, प्रियंका सागर, प्रिया जैन, नैतल माहेश्वरी,शांति केला,देवयानी पंवार, संगीता राठौड़, निकिता सोनी,अर्चना गौड़ और सुनंदा पुरोहित ने पक्षियों के परिंडे लगाने में अपनी भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें – अपार्टमेंट के बाहर खड़ी ट्रेक्टर ट्राली चोरी

इस अवसर पर जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने अपने संदेश में कहा कि, इस गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाना बहुत बड़ा पुण्य का काम है। गर्मी बढऩे पर पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में अन्न और जल उपलब्ध हो सके। हम विभिन्न जगहों पर पीपल,बरगद, नीम के पेड़ों पर भी परिंडे लगा सकते हैं। इस मौके पर संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने सभी से आह्वान किया कि,भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें पानी बहुत मुश्किल से सुलभ हो पाता है। ऐसे में हम सभी की ज़िम्मेदारी बनती है कि हम इन बेजुबान प्राणियों के लिए अपने घर की छत पर परिंडें रखें। उनमें रोज दाना-पानी जरूर डालें ताकि गर्मी में ये अपनी प्यास बुझा सकें। इसके अलावा विभिन्न पार्कों में परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की जा सकती है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026