Doordrishti News Logo

नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा मनायेगी उत्सव

  • जिलाध्यक्ष सालेचा ने मोदी को भेजा बधाई संदेश
  • भाजपा कार्यालय को विद्युत रोशनी से सजाया

जोधपुर,नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा मनायेगी उत्सव।लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी कड़ी में भाजपा प्रधान कार्यालय में लाईटों से सजावट की गई। मोदीजी के आह्वान पर एक पेड़ मॉं के नाम लगाया जायेगा।

यह भी पढ़ें – घर के बाहर खड़ी कार चोरी

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने आपके नेतृत्व में जो सफर शुरू किया वो 2019 के बाद अब 2024 में लगातार जारी है। भाजपा एनडीए के समर्थन में सरकार बनाने जा रही है। आज देशभर के विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। आपके तीसरे कार्यकाल में आपका सपना और लक्ष्य दलित,वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के साथ महिला,युवा और गरीब का कल्याण होगा। आपने पिछले 10 सालों में हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया। इसलिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ आमजन में आपके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी है।

देशभर में एनडीए की जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रविवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मोदीजी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा आमजन में खुशी का माहौल है।मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रधान कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026