Doordrishti News Logo

सब्जी मंडी में युवक की जेब से मोबाइल पार

जोधपुर,सब्जी मंडी में युवक की जेब से मोबाइल पार।शहर के भदवासिया सब्जी मंडी में आए एक युवक के जेब से उसका मोबाइल पार हो गया। किसी जेबतराश ने मोबाइल उड़ा लिया। इस बारे में अब महामंदिर थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – बेटिकट यात्रा के 23 हजार मामलों से रेलवे ने 1.15 करोड़ रुपए वसूले

असोप की पोल जूनी मंडी निवासी घनश्याम पुत्र प्रेमराज सोनी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह भदवासिया सब्जी मंडी में आया था। तब वहां अत्यधिक भीड़ में किसी ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल कर चुरा लिया। पुलिस अब मोबाइल चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: