127 किलो डोडा पोस्त जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर,127 किलो डोडा पोस्त जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार। जिला जोधपुर ग्रामीण की बालेसर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई कर 127 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद बरामद किया है,एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस थाना बालेसर द्वारा 127 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें – चैन्नई एग्मोर-जोधपुर ट्रेन 8 जून से एलएचबी रैक से चलेगी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत व वृताधिकारी बालेसर कैलाश कंवर के निकट सुपरविजन में थानाधिकार नरपतदान ने मय जाब्ता सूचना के अनुसार गांव आगोलाई में जैन मंदिर के पास रहने वाले जयप्रकाश पुत्र दिनेश शर्मा से नौ किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। गांव ढाढनिया में भल्लाराम पुत्र राणाराम जाट के निवास पर दबिश दी जहां तलाशी लेने पर 118 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। तस्कर मौके पर नहीं था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी को भनक लग गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही तस्करी में यूज होने वाले वाहन की जांच भी कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

