टायर फटने से मिनी बस पलटी एक की मौत,डेढ़ दर्जन घायल
जोधपुर,टायर फटने से मिनी बस पलटी एक की मौत,डेढ़ दर्जन घायल। भोपालगढ़ रोड पर थबुकड़ा गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक मिनी बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में सवार लोग मायरा लेकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें – जोधपुर के टीटीआई पुरखाराम पीसीसीएम अवार्ड से सम्मानित
बनाड़ थानाधिकारी प्रेम दान रतनू ने बताया कि थबुकड़ा गांव के पास बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर बस को संभाल नहीं पाया और वह पलट गई। हादसे से यात्रियों में हडक़ंप मच गया। बस पलटने से यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर गए। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आम जनता व पुलिस ने घायलों को निकालकर निजी वाहनों से मथुरादास माथुर अस्पताल की आपातकालीन इकाई में पहुंचाया। हादसे में पाल गांव देवासों की ढाणी निवासी सोहन राम पुत्र घमंडाराम की मौत हो गई। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं और देवातड़ा मायरा भरने जा रहे थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

