चैन्नई एग्मोर-जोधपुर ट्रेन 8 जून से एलएचबी रैक से चलेगी
जोधपुर से 11 जून को ट्रेन एलएचबी रैक से होगी संचालित
जोधपुर,चैन्नई एग्मोर-जोधपुर ट्रेन 8 जून से एलएचबी रैक से चलेगी।रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में वृद्धि करते हुए जोधपुर-चैन्नई एग्मोर- जोधपुर ट्रेन को अब अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 22663/22664, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्नई एग्मोर सुपरफास्ट साप्ताहिक को अब परंपरागत आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा जिससे यात्रियों का सफर सुगम और आरामदायक होगा।उन्होंने बताया कि ट्रेन 22663,चैन्नई एग्मोर-जोधपुर सुपरफास्ट चैन्नई एग्मोर से 8 जून तथा ट्रेन 22664, जोधपुर-चैन्नई एग्मोर एक्सप्रेस जोधपुर से 11 जून से एलएचबी रैक से संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें – पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
क्या है एलएचबी तकनीक
एलएचबी जर्मन तकनीक है। यह अधिकतर तेज गति वाली ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है। जिससे ट्रेन और भी स्पीड से पटरी पर दौड़ सकेगी। इसके साथ ही ज्यादा स्पेस होने से यात्री आराम से सीट पर बैठ व लेट सकते हैं। दुर्घटना होने की संभावना कम रहती है क्योंकि ये कोच पटरी से आसानी से नहीं उतरते हैं।
ट्रेन में होंगे कुल 22 डिब्बे
इस ट्रेन में एलएचबी रैक के 1 सैकण्ड एसी,11 थर्ड एसी,6 द्वितीय शयनयान,2 साधारण श्रेणी,01 पॉवरकार श्रेणी व 1 गार्ड के डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

