सरकारी कर्मचारी को ट्रक चालक ने लिया चपेट में,मौत
जोधपुर,सरकारी कर्मचारी को ट्रक चालक ने लिया चपेट में,मौत। शहर के निकट बनाड़ स्थित रेलवे फाटक के पास भोपालगढ़ हाइवे पर एक ट्रक चालक की लापरवाही से सरकारी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में मृतक के पिता की तरफ से बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें – प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक
बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल विश्रोईयान निवासी भींयाराम पुत्र पीराराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र रमेश सरकारी सेवा में लगा हुआ था। वह अपनी बाइक से बनाड़ से भोपालगढ़ रोड की तरफ आ रहा था। तब बनाड़ रेलवे फाटक के आगे भोपालगढ़ हाइवे पर एक ट्रक के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसे एमडीएम अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

