Doordrishti News Logo

प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक

  • नियमित पेयजल,विद्युत आपूर्ति के दिये दिशानिर्देश
  • इस क्रिटिकल समय में सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से करें कार्य

जोधपुर,प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक।राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जोधपुर जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक ली। बैठक में प्रभारी सचिव ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत,जलदाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय रखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें – कईयों की मौत गर्मी से होने का अंदेशा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

कुमार ने जल जीवन मिशन की कार्य प्रगति,पेयजल आपूर्ति,निर्बाध विद्युत आपूर्ति,हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों से बचाव,गौशाला एवं अन्य पशु पक्षियों के लिये पेयजल,दवाईयां आदि की व्यवस्था,समयबद्ध ई- फाइल डिस्पोजल,अवैध खनन,ड्रग्स एवं महिला अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

प्रभारी सचिव ने पेयजल आपूर्ति को नियमित बनाये रखने तथा अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने के निर्देश दिये। जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या सामने आये उन जगहों पर टैंकरों से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि बार-बार ट्रिपिंग न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को लेकर चिकित्सालयों में पर्याप्त व्यवस्था रखें एवं दवाईयाँ की कमी न आए ऐसा प्रबंध करें।

बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम दक्षिण की आयुक्त डॉ.टी.शुभमंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार सिंह,आईए एस प्रशिक्षु अक्षत कुमार सिंह,अति. जिला कलक्टर प्रथम दीप्ती शर्मा, अति.जिला कलक्टर द्वितीय रतन लाल योगी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026