Doordrishti News Logo

जांच अधिकारी पर 27 हजार लेने का आरोप

  • नाबालिग के सुसाइड प्रयास का मामला
  • महिला कांस्टेबल पर मामला रफादफा करने का आरोप
  • छह दिन बाद पिता ने दी रिपोर्ट

जोधपुर,जांच अधिकारी पर 27 हजार लेने का आरोप।जिला पूर्व में एक किशोरी ने 3 मई को सुसाइड का प्रयास किया था। जिस पर उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। छह दिन तक बेटी के अस्पताल में उपचार में व्यस्त रहने वाले पीडि़त पिता ने अब बनाड़ थाने में मामले के जांच अधिकारी पर 27 हजार रुपए लिए जाने और एक महिला कांस्टेबल द्वारा मामला रफादफा किए जाने का दबाब बनाने का केस दर्ज करवाया है। जिसमें पुलिस ने अब अनुसंधान आरंभ किया है।

यह भी पढ़ें – बेटी रेप और मर्डर में फंस चुकी है.. खाते में चार लाख डालो

बनाड़ थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी का एक प्रकरण गत साल दर्ज हुआ था। जिसमें दो तीन लोगों को नामजद किया गया था। मगर मामले की जांच जसाराम नाम के पुलिस अधिकारी के पास थी। जांच के नाम पर पुलिस अधिकारी ने उससे 27 हजार रुपए मांगे थे। पीडि़त बेटी के सामने जसा राम को दो हजार दिए गए। दो दिन बाद जांच अधिकारी ने शेष 25 हजार की मांग की तो वह भी दे दिए गए।

इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आरोपियों के दबाव में रही। सुरताराम और भंवरलाल नाम के शख्स द्वारा भी धमकियां दी जा रही थी। एक महिला कांस्टेबल ने मामले को रफादफा करने और वकीलों के चक्कर में नहीं पडऩे की सलाह दी। जांच नहीं होते देख उसकी पुत्री ने 3 मई को आत्महत्या का प्रयास किया। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका उपचार चल रहा है। वह इलाज में व्यस्त होने के चलते नहीं आ सका। बनाड़ थाने में अब धमकाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026