सप्ताह भर पूजन के बाद गौर महेश को दी विदाई
देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज), सप्ताह भर पूजन के बाद गौर महेश को दी विदाई। उत्तराखंड के लोक पर्व गौरा महेश्वर पूजन का सप्ताह भर चले आयोजन के बाद शिव त्रयोदशी को सभी ग्राम वासियों,कुर्मांचल परिषद के सदस्यों द्वारा गौरा महेश्वर को कैलाश के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन
कुर्मांचल परिषद माजरा शाखा स्थित जोशी/पांडे परिवार द्वारा ग्राम सभा दूधली क्लेमेंट टाउन में, सप्तमी को मंत्रोच्चार के साथ गौरा महेश्वर की प्रतिमा स्थापित की गई। एक सप्ताह तक गोरा महेश्वर का पूजन आदर सत्कार के पश्चात,शिव त्रयोदशी को गौरा महेश्वर को सभी ग्राम वासियों, कुर्मांचल परिषद के सदस्यों द्वारा कैलाश के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
सभी ने गौरा महेश्वर को अगले वर्ष भादोमाह में वे फिर से पधारेंगे और पृथ्वी पर आकर सभी को आशीर्वाद देने की कामना की गई। आयोजन में कुर्मांचल परिषद से प्रेमा तिवारी, कल्पना धामी, चंद्रा कठायत, बसंती बिष्ट,हेमा जोशी,प्रेमा पांडे, अलका पांडे,रेखा पांडे सहित दूधली क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी निभाई। पुरुषों में दामोदर जोशी और रामदत्त पांडे,सुरेश चंद्र पांडे,नरेंद्र पांडे, घनश्याम पांडे,दानसिंह बिष्ट, गोविंद बल्लभ पांडे आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
महिला शक्ति का लोक पर्व और त्योहारों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर परिषद ने लोक पर्वों, लोक गीतों, लोक नृत्य को बचाए रखने के लिए हम दृढ़ संकल्प होते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
