जोधपुर, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से जयनारायण व्यास टाउन हॉल में आयोजित एक दिवसी राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संगीत संध्या ने दर्शकों का मन मोह लिया। आरम्भ मे जोधपुर के मेहबूब खान लंगा ने लोक गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस सांस्कृतिक संध्या में उदयपुर की विजयलक्ष्मी आमेटा एवं सखियों ने घूमर नृत्य से समा बांध दिया। भवाई नृत्य में शांता व कंचनदेवी ने हॉल में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। इसी प्रकार पाबूसर के गोपालराम पार्टी का डफ़ नृत्य, लीलादेवी पादरला का तेरहताली नृत्य तथा सीमा व पार्टी के कालबेलिया नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

गणगौर नृत्य में उदयपुर की विप्रा ने अंत तक दर्शको को बंधे रखा। आरंभ में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सचिव एल एन बैरवा ने स्वागत किया। संचालन बिनाका जैश व प्रमोद सिंघल ने तथा अकादमी अधिकारी रमेश कंदोई व अरुण पुरोहित ने संयोजन किया।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

