Doordrishti News Logo

शिविर में उमड़े रक्तदाता,ब्लड डोनर कटारिया का सौवां रक्तदान

जोधपुर,शिविर में उमड़े रक्तदाता,ब्लड डोनर कटारिया का सौवां रक्तदान।सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ की ओर से स्वर्गीय रत्ना देवी सपनानी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संघ के कन्हैया लाल जयराज सबनानी ने बताया कि सोमवार को सरदारपुरा दूसरी ए रोड हेमू कालानी चौराहा स्थित सिंधु भवन में सुबह 9.30 बजे से सायं 4 बजे तक चले इस विशाल रक्तदान शिविर में बडी संख्या में रक्तदाताओ ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें – बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे जोधपुर

शिविर में सरदारपुरा व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष तरुण कटारिया ने 100वीं बार रक्तदान कर सराहनीय मुकाम हांसिल किया। शिविर में शहर विधायक अतुल भन्साली,कुन्ती देवड़ा और जनप्रतिनिधियों ने कटारिया की इस उपल्बधि पर सम्मान किया। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने बताया कि सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ के बैनर तले आयोजित इस शिविर में सरकारी अस्पतालों के रक्त कोष की टीमों ने रक्त संकलन किया तथा सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा।

व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जिंदल व शिविर संयोजक तरूण कटारिया ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए संघ के सुनील अग्रवाल,केदार नारायण पंचारिया,चंद्र देवाशनानी,भेरूसिंह राजपुरोहित,दीपक रामावत,नारायण दास पंजाबी और ललित अयानी ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण किया। शिविर में सौ यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026