Doordrishti News Logo

पंद्रह सालों से फरार स्थाई एवं मफरूर दंपती लखनऊ से गिरप्तार

जोधपुर,पंद्रह सालों से फरार स्थाई एवं मफरूर दंपती लखनऊ से गिरप्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने 15 साल से फरार स्थाई एवं मफरूर दंपती लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दंपती के खिलाफ स्थाई एवं मफरूरी वारंट जारी हो रखे थे। इनके लखनऊ में होने की जानकारी पर पुलिस की टीम को वहां भेजा गया।
थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि मूलत: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर10/352 हाल कानपुर रोड बुधनगर लखनऊ निवासी दंपती महेश थदानी पुत्र मोहनलाल सिंधी एवं उसकी पत्नी सोनिया को लखनऊ से गिरफ्तार कर लाया गया है। दोनों पंद्रह साल से फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें – झालामंड चौराहा व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

महेश थदानी के खिलाफ सरदारपुरा में एक स्थाई वारंट,एक मफरूर वारंट, प्रतापनगर में एक स्थाई वारंट, रातानाडा में एक स्थाई वारंट जारी हो रखा था। जबकि उसकी पत्नी सोनिया थदानी के खिलाफ सरदारपुुरा में दो मफरूरी वारंट,एक गिरफ्तारी एवं सीएचबी में एक स्थाई वारंट जारी हो रखा था। पुलिस की टीम में एसआई रीना, कांस्टेबल केसाराम, मोतीलाल साइबर सैल के प्रेमचौधरी शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026