Doordrishti News Logo

रूह का डर बताकर महिला से 45 लाख ऐंठ लिए

  • शातिर करता था धार्मिक बातें
  • महिला के पति के पास आता जाता रहा था आरोपी
  • पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रतापनगर पुलिस ने की अब जांच आरंभ

जोधपुर,रूह का डर बताकर महिला से 45 लाख ऐंठ लिए।शहर के चांदणा भाखर देवी रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ उसके परिचित व्यक्ति ने रूह का डर बताकर 45 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला के पति के पास में आरोपी का आना जाना था। पति के निधन के बाद भी वह महिला के संपर्क में रहा और पति की रूह की शांति को बताकर रुपए ऐंठता रहा। प्रतापनगर पुलिस ने अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – बाइक चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार,बाइक जब्त

नसरीन बानो पत्नी रज्जूद्दीन निवासी के-170,देवी रोड चांदना भाखर की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह चिकित्सा विभाग हाउसिंग बोर्ड सैटेलाइट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके पति का इंतकाल (मृत्यु) 2017 में हो गया था। मेरे कोई संतान भी नहीं है। मेरी शादी नागौर जिले के रोल गांव में हुई थी। पति के इंतकाल के बाद में अपने पिता के घर रहने लगी। रोल गांव का ही रहने वाला जो रिश्ते में मेरी ननद का लडक़ा सलीम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी नाड़ी चौड़ा, गांव रोल,तहसील जायल जिला नागौर मेरे ससुराल में मेरे पति के पास आया जाया करता था और घर आकर वो दीन (धर्म)की बातें करता था। इसलिए मैं उसकी बहुत इज्जत करती थी। मेरे पति का इंतकाल होने के बाद मेरे पति की जगह मेरी नौकरी लग गई थी। इस कारण में जोधपुर में रहने लगी सलीम का फोन भी आता रहता था और मेरा हाल-चाल जानता था और बोलता कोई काम हो तो बता दिया करो एवं खुद की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात भी करता था। फिर वह जोधपुर में खेतानाड़ी क्षेत्र में आकर रहने लगा एक दिन उसने मुझे फोन पर बताया कि मैं बहुत नेक काम करता हूं और कई घरों में गरीबों की मदद करता हूं एक रूह (आत्मा) है  जो मुझसे फोन पर बात करती है और वह मुझे बताती है कि किस जगह पर पैसे खर्च करने हैं। अगर तुम चाहो तो तुम भी इस नेक काम का हिस्सा बन सकती हो। तुम्हारे पास अल्लाह का दिया बहुत कुछ है ऐसा काम करोगी तो तुम्हारे पति की रूह (आत्मा) को सवाब (पुण्य) मिलेगा तो मैंने कहा कि कितने देने होंगे उसने कहा 21000 रुपए दे दो तो मैंने उसे रोकड 21000 दे दिए वर्ष दिसंबर 2020 था।

फिर उसने कहा नेक रूह ने तुम्हारे 21000 कबूल कर लिए हैं और अब तुम्हें 21000 हर महीने देने होंगे मैंने कुछ महीनो तक 21000 प्रतिमाह रोकड़ दिए फिर उसने कहा खर्चा तो बढ़ गया है और मैं तुम्हारी बात रूह (आत्मा) से करवा देता हूं तो उसने मेरी बात सलीम के फोन से ही रूह से करवाई वह मुझे पता नहीं कौन था जिसने मुझसे बात की रूह ने मुझे कहा तेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है अल्लाह तुझे और खूब देगा इसलिए जब भी सलीम कहे उसे पैसे दे देना। आरोपी ने बाद में उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया और लगभग 45 लाख रुपए पिछले तीन चार सालों में ऐंठ लिए। पीडि़ता ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका में अब पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026