हत्या के आरोपी से मोबाइल बरामदगी के प्रयास,कॉल डिटेल जांच में जुटी पुलिस
- तलाकसुदा महिला की हत्या का मामला
- पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया
- स्कूटी हुई बरामद
जोधपुर,हत्या के आरोपी से मोबाइल बरामदगी के प्रयास,कॉल डिटेल जांच में जुटी पुलिस। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में रहने वाली तलाकसुदा महिला की हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपी से अब मोबाइल बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को गिरफ्तारी के समय ही बरामद कर लिया था। उसकी महिला से दो साल से मित्रता चली आ रही थी और रुपयों के लेन देन को लेकर हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें – टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर पहले मिला मुनाफा फिर 19.57 लाख की ठगी
चौहाबो सेक्टर 11/339 में रहने वाली 45 वर्षीय शोभा लालवानी पुत्री हीरालाल सिंधी का शव बुधवार की दोपहर में उसके घर में पलंग से औंधे मुंह गिरा हुआ पड़ा मिला। गले में चुन्नी का फंदा डाला हुआ था जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है कि शोभा की हत्या की गई है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी उसके पुरूष मित्र मोती चौक स्थित फरसों का बंगला निवासी नदीम खां पुत्र नसीर खां को गिरफ्तार किया।
चौहाबो थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसकी मृतका शोभा से दो साल से मित्रता थी।वह रोजाना मिलने के आते जाते रहता था। घटना से एक दिन पहले यानी मंगलवार की रात नौ बजे वह शोभा से मिलने गया था और वहां रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ फिर उसने चुन्नी से गला घोंट दिया और पलंग के नीचे पटक दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

