Doordrishti News Logo

शहर में जमकर खेली होली,धुलंडी पर उड़ा रंगगुलाल

  • दोपहर बाद लोग पहुंचे रामाश्यामा करने
  • गली मोहल्लों में छाई रही मस्ती

जोधपुर,शहर में जमकर खेली होली,धुलंडी पर उड़ा रंगगुलाल।शहर में रंगों का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की सडक़ों पर रंगों गुलाल की मस्ती छाई रही। बच्चों से लेकर बड़े तक ने होली पर्व का जमकर आनंद लिया। शहर की सडक़ेें भी रंगों गुलाल से लालपीली नजर आई। धुलण्डी के बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर रामाश्याम की परंपरा का निर्वाहन किया। इससे रविवार की देर रात को गोधुलि वेला में होलिका दहन किया गया। चंगों की थाप पर गली मोहल्लों में फागण के गीतों की बहार आई।

यह भी पढ़ें – भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी 3 अप्रैल को भरेंगे नामांकन

जोधपुर सहित मारवाड़ में होली का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। चहुंओर रंगों गुलाल उड़ते रहे। सुबह से ही घरों से बाहर निकल बच्चों ने जमकर होली का आनंद लिया। बड़ों ने भी एक दूसरे का गुलाल लगाकर परंपरा का निर्वाह किया।

चंगों की थाप पर गूंजे फागण के गीत
फाल्गुन के इस माह में वैसे तो चंग बजना पंद्रह दिन पहले ही शुरू हो जाता है। होली पर विशेष तौर पर चंगों की थाप पर थिरकना बढ़ जाता है। दिन भर शहर में चंगों थाप सुनाई दी और गेरियों की मस्ती देखी गई। विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में चंगों की थाप पर फागणिया गीतों से लोगों ने खूब आनंद लिया। शहर में भी गेरियों ने जमकर होली पर फाग गाकर त्योहार की परंपरा को निभाया।

बच्चों की डूंड कार्यक्रम भी संपन्न
होली पर घरों पर पहुंचे गेरियों ने फागणिया गीतों पर बच्चों की डूंड कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां घरवालों की तरफ से गेरियों को इच्छानुसार भेंट आदि प्रदान की और बच्चों की डूंडी विधि सम्पन्न कराई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026