Doordrishti News Logo

प्रदेशाध्यक्ष के एक साल पूर्ण होने पर भाजपा ने मनाया विजय संकल्प दिवस

जोधपुर,प्रदेशाध्यक्ष के एक साल पूर्ण होने पर भाजपा ने मनाया विजय संकल्प दिवस। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सफल नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार जिला संगठन,मण्डल, मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।

यह भी पढ़ें – भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक नियुक्त

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। इसी तरह पार्षदों ने कई स्थानों पर साफ-सफाई अभियान चलाया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शास्त्रीनगर थाने के पास ‘अपना घर’आश्रम में फल वितरित किए। सालेचा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली और राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सीपी जोशी की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी और कांग्रेस का कुशासन समाप्त हुआ।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनावों में जिस तहर प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और कमल खिलाया,उसी तरह लोकसभा में भी राजस्थान की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा और केंद्र में अबकी बार मोदी सरकार 400 पार का लक्ष्य अर्जित करेगी। इन विभिन्न कार्यो में संगीता सोलंकी,इन्द्रा राजपुरोहित,कमलेश गोयल,गौरव जैन,सुरंगमा शेखावत,सुहासिनी शेखावत,ऋषभ पुरोहित,हिमांशु कच्छवाह,शुंभम हंस,दीपक माथुर, फतेहराज,नरेन्द्र फितानी,कविता कृष्णमूर्ति,सोनिया कोहली,संजु व्यास, प्रियंका त्यागी,रेखा पंवार,प्रेरणा त्रिवेदी,पूजा सुराणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026