Doordrishti News Logo

श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के चुनाव 7अप्रैल को

अध्यक्ष सहित 18 पदों के लिए होगा मतदान    

जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के चुनाव 7अप्रैल को।श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के चुनाव 7अप्रैल को होंगे। संवैधानिक तरीके से चुनाव सम्पन कराने के लिए तीन सदस्यों की चुनाव क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया। जोधपुर महानगर में निवास करने वाले समस्त श्रीमाली समाज के व्यक्ति जिनकी आयु 18वर्ष से अधिक है इस मतदान प्रक्रिया मे शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें – लालकुआं-राजकोट वाया जोधपुर होली स्पेशल ट्रेन 24 को

जोधपुर मे श्रीमाली ब्राह्मण समाज की चुनाव क्रियान्वयन समीति के मुख्य अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने शनिवार को सरदारपुरा स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि जोधपुर में समाज के लोग चांदपोल, ब्रह्मपुरी,राजबाग,कुड़ी,फतेह सागर, उम्मेद चौक,सरदारपुरा,रातानाडा, हाउसिंग बोर्ड,महामंदिर,माता का थान,सारण नगर,सूरसागर,प्रतापनगर क्षेत्र मे बहुतायत में निवास करते हैं। इन सभी क्षेत्र में अलग-अलग इकाईया हैं,इन सभी इकाईयों पर मुख्य इकाई श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर है जिनके त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-27 के चुनाव प्रस्तावित हैं।

चुनाव अधिकारी दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के चुनाव 7 अप्रैल को संपन्न होंगे जिसमे अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,मंत्री,संयुक्त मंत्री,कोषाध्यक्ष, सहित 12 सदस्यों के कुल 18 पद के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए समाज के मतदाता सदस्य की आयु 18 वर्ष होनी अनीवार्य है। सभी पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होना अनिवार्य निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें – भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक नियुक्त

आईडी दिखाकर कर सकते हैं मतदान
मतदान के लिए ब्रह्मपुरी चांदपोल, महामंदिर,फतेहसागर,सरदारपुरा, कुड़ी,हाउसिंग बोर्ड में बूथ बनाए जाएंगे इन क्षेत्रों के आस पास रहने वाले मतदाता अपनी आईडी दिखा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

70 वर्ष से ऊपर बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराया जाएगा 
चुनाव क्रियान्वयन समिति के उमेश श्रीमाली ने बताया की समाज के चुनाव में इस बार 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान करवाया जायेगा। जिन मतदाताओं को घर पर मतदान करवाना होगा उन्हे अपने क्षेत्र के अध्यक्ष के पास अपना पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन 31 मार्च तक करवा सकेंगे। मतदान स्थल पर भी वर्द्धजनों के लिए अलग से बूथ बनाया जायेगा।

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
7अप्रैल को होने वाले श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर के चुनावों के लिए नाम जोड़ने का कार्य क्षेत्रीय इकाईयों द्वारा अनवरत जारी है। चुनाव प्रचार 5 अप्रैल तक ही किया जा सकेगा। हालांकि 6 अप्रैल को व्यक्ति गत मेल मुलाक़ात कर सकेंगे। 7अप्रैल को चुनाव का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे रहेगा। इसके बाद मतगणना शाम 7बजे चाँदपोल ब्राह्मपुरी में होगी। रात में ही नतीजे घोषित कर दिए जायेगे।30 एवं 31 मार्च को नामांकन प्राप्ति समय शाम 6.बजे से 7.30 बजे तक। 1अप्रैल  को नामांकन जमा करवाना शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक व इसके पश्चात फॉर्म जांच। 2 अप्रैल  को नामांकन वापस लेने के लिए शाम 6 बजे से शाम 7.30 बजे। 7अप्रैल  को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे मतदान होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026