Doordrishti News Logo

जीत के लिए चर्चा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक

जोधपुर,जीत के लिए चर्चा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी।लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जोधपुर लोकसभा चुनाव प्रबंध एवं कोर कमेटी की बैठक सांसद सेवा केन्द्र में आयोजित की गई। जिला संगठन स्तर पर चुनाव जीतने की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव प्रबंध एवं संचालन समिति की बैठक सांसद सेवा केन्द्र में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – जोधपुर रेलवे स्टेशन को मिले 5 मोबाइल यूटीएस सिस्टम डिवाइस

जोधपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलात ने चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार क्लस्टर बनाए गए हैं।जिसके अन्तर्गत लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के अलावा चुनाव संचालन हेतु विभिन्न समितियां बनायी गई और विशेष रूप से पेज प्रमुख तक के कार्यकर्ताओें को चुनाव की तैयारियों में जुटने की रणनीति बनायी गई।

बैठक में जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के बारे में मार्गदर्शन किया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिये 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ संचालन के लिये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर रूपरेखा तैयार करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के विकास का चुनाव है और 2047 तक भारत को विश्वगुरू बनाने का रोड़मैप है। इस चुनाव को संयम,शांति और सद्भाव से चुनाव लड़ना है। इस चुनाव में कांग्रेस का सफाया करना है।

बैठक में लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जोधपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत, जीव जन्तु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,राज्यमंत्री व जोधपुर लोकसभा प्रभारी विजय सिंह चौधरी, भाजपा जोधपुर संभाग सह-प्रभारी अभिमन्यु सिंह राजवी,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,देहात जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल,जगराम विश्नोई, चन्द्रप्रकाश सारड़ा मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026