Doordrishti News Logo

मदिरा दुकानों के अनुज्ञप्तिधारकों की अवधि 30 जून 2024 तक बढ़़ाई

जयपुर,मदिरा दुकानों के अनुज्ञप्ति धारकों की अवधि 30 जून 2024 तक बढ़़ाई। राज्य सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की अवधि में मदिरा दुकानों के अंतरिम बंदोबस्त की व्यवस्था के लिए वर्ष 2023-24 के अनुज्ञप्तिधारकों की अनुज्ञप्ति अवधि 30 जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय किया है। इस संबंध में वित्त (आबकारी) विभाग ने आज्ञा जारी की है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के 2 जनवरी 2024 के एक आदेश के अनुसार लोकसभा चुनाव- 2024 की घोषणा होने पर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की अवधि में मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। इसे देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़ें – सात साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

वित्त (आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि इन दुकानों की वर्ष 2024-25 हेतु नवीनीकरण के लिए निर्धारित वार्षिक गारंटी राशि की एक-चौथाई राशि की गारंटी पूर्ति बढाई गई 1 अप्रेल 2024 से 30 जून 2024 की अवधि में करनी होगी। यदि कोई अनुज्ञाधारी निर्धारित गारंटी पूर्ति नहीं कर पाता तथा लोक सभा निर्वाचन के पश्चात संबंधित दुकान को नियमानुसार नीलामी,टेंडर अथवा किसी अन्य रीति से आवंटन किए जाने पर वार्षिक गारंटी कम प्राप्त होती है,तो बढाई गई अवधि के लिए निर्धारित गारंटी राशि में भी आनुपातिक रूप से कमी कर तदनुसार ही बकाया का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद संबंधित दुकान की नीलामी या अन्य तरीके से आवंटन द्वारा निर्धारित वार्षिक गारंटी राशि के अनुसार आनुपातिक त्रैमासिक राशि तक ही अनुज्ञाधारी से बकाया राशि वसूली योग्य होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026