Doordrishti News Logo

करणसिंह उचियारड़ा का जोधपुर में भव्य स्वागत

  • जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं उचियारड़ा
  • टिकिट मिलने के बाद आज पहली बार जोधपुर पहुंचे थे
  • रेलवे स्टेशन पर स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
  • कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया
  • ढोलथाली की थाप पर कांग्रेस का झंडा फहराते हुए नृत्य कर खुशी का इजहार किया
  • विभिन्न मंदिरों में किए दर्शन

जोधपुर,करणसिंह उचियारड़ा का जोधपुर में भव्य स्वागत। जोधपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा का आज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। समर्थकों व कार्यकर्ता उचियारड़ा को कंधे पर बैठाकर जबरदस्त नारेबाजी कर ढोल थाली की थाप पर नृत्य कर खुशी से झूम उठे और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उनका काफिला रवाना होकर कई मंदिरों में दर्शन करते हुए उचियारड़ा गांव पहुंचा।

यह भी पढ़ें – एक अप्रेल से प्रभावी होगी ई-ड्राईविंग लाईसेन्स व ई-पंजीयन

कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले ही राजस्थान की दस सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। इसमें राजस्थान की हॉटसीट जोधपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व व्यवसायी करण सिंह उचियारड़ा को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। उचियारड़ा रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वे पहली बार चुनाव लड़ेंगे। उनकी राजपूत समाज में अच्छी पकड़ है। वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में पांच साल तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से है। इस बार दोनों पार्टियों की तरफ से राजपूत प्रत्याशी उतारने से जोधपुर सीट पर मुकाबला रोचक बन गया है। ऐसे में यहां पर जाट, विश्नोई सहित अन्य जातियों पर दोनों पार्टियों की नजरें रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026