फैक्ट्री श्रमिक गर्म पानी के टब में गिरा,अस्पताल में मौत
जोधपुर,फैक्ट्री श्रमिक गर्म पानी के टब में गिरा,अस्पताल में मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गली नंबर 8 में एक फैक्ट्री श्रमिक काम करते समय गर्म पानी के टब में गिर गया। बुरी तरह झुलसने पर उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। मगर उसकी अब मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने किया रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण
बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील के बृजेश कुमार पुत्र जग मोहन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 मार्च को गली नम्बर 8 बासनी में उसका भाई 37 साल का दिनेश कुमार एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। तब अचानक से गर्म पानी के टब में गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गया और उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर सोमवार को उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

