Doordrishti News Logo

ऑनलाइन लिंक भेजकर ग्रामीण को बनाया शिकार

  • खाते से निकाले 91 हजार से अधिक रुपए
  • ग्रामीण पुलिस ने करवाए रिफंड

जोधपुर,ऑनलाइन लिंक भेजकर ग्रामीण को बनाया शिकार। जिला ग्रामीण की साइबर सैल ने मोबाइल पर लिंक भेज कर ग्रामीण के साथ हुई ठगी के मामले में रुपए रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 91 हजार 796 रुपए होल्ड करवा कर पीडि़त के खाते में रिफंड करवाए।

यह भी पढ़ें – लिफ्ट केनाल के गगाड़ी पंपिंग स्टेशन में मिला युवक का शव

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिवादी पालड़ी राणावता आसोप निवासी सीताराम को मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया जिसको ओपन करते ही उसके बैंक खाते से 91 हजार 796 निकाल लिए गए। इसके बाद परिवादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की ओर से यह राशि बैंक खाते में होल्ड करवाई गई। इसके बाद कोर्ट से रिफंड ऑर्डर निकलवा कर परिवादी के खाते में राशि रिफंड करवाने में सफलता हासिल की।

उन्होंने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया फ्रॉड की घटना होने पर 1930 पर कॉल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026