Doordrishti News Logo

फिलहाल नहीं लगा हत्यारे का सुराग

  • दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या का मामला
  • शव का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
  • प्रोपर्टी विवाद और अन्य एंगल से कर रही पुलिस जांच
  • नजदीकी हो सकता है हत्यारा

जोधपुर,फिलहाल नहीं लगा हत्यारे का सुराग। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा थाना क्षेत्र के पाल स्थित आशीर्वाद नैनों कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वृद्धा की घर में घुसकर हत्या करने का आरोपी का सुराग हाथ नहीं लगा है। इसमें किसी नजदीकी व्यक्ति के हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच में जुटी है। प्रोपर्टी विवाद को लेकर भी पुलिस की पड़ताल चल रही है। परिवारिक लोगों से भी पुलिस की पड़ताल चल रही है। इधर आज दोपहर मेें मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव दोपहर बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – 31 साल बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मिला न्याय

हत्या को लेकर समाज के लोग एकबारगी एमडीएम अस्पताल के मोर्चरी पर एकत्र हुए थे मगर वे बाद में चले गए। पूर्व विधायक मनीषा पंवार भी एमडीएम अस्पताल पहुंची थी। पुलिस ने जल्द ही प्रकरण खुलासे की उम्मीद जताई है। हत्यारा कोई नजदीकी हो सकता है,इसको लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है साथ ही संदिग्ध से पूछताछ चल रही है।
बोरानाडा के पाल स्थित आशीर्वाद नैनो कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा संतोष पत्नी शिव सिंह पंवार की गुरुवार को दिन में हत्या किए जाने की जानकारी मिली। वृद्धा संतोष का शव बेडरूम में फर्श पर खून से सना हुआ था। वक्त घटना मृतका संतोष का पोता बाहर कुरकुरे लेने गया हुआ था। इस बीच एक व्यक्ति उसकी दादी मृतका संतोष से बातचीत कर रहा था। पोता दो बार बाहर गया था। पोते को एक बार कंचे फिर कुरकुरे लेने भेजा गया था। परिचित को वृद्धा संतोष ने पानी भी पिलाया गया था। उस वक्त पोता घर पर ही था। मृतका संतोष के दो बेटे है और एक बेटी है। बेटा नरसिंह और गोविंद सिंह है। दोपहर पौने एक बजे नरसिंह बाहर से लौटा तो मां को घर में नहीं देखा तब उसने पांच साल के बेटे से पूछा था। बाद में एक कमरे का दरवाजा हल्का धकेलने पर उसकी मां का फर्श पर खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। उसने अपनी मां को कॉल भी किया था, फोन नहीं उठाए जाने पर वह घर पहुंचा था।

गर्दन-सिर के बीच में वार कर हत्या
हत्यारे ने गर्दन-सिर के बीच में वार कर हत्या की है। संभवत: हत्या किसी धारदार वस्तु या नुकीली चीज से हो सकती है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026