Doordrishti News Logo

रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • शहर मेें हुए कई आयोजन

जोधपुर,रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की भीड़। शहर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ तो दूसरी तरफ संगोष्टियों सहित कई अन्य आयोजन दिनभर चलते रहे। सुबह से ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। राजस्थान राज्य परिवहन निगम की तरफ से आज रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा के आदेश की पालना भी हुई। रोडवेज बसों में रात से ही महिला यात्रियों का जमघट रोडवेज बस स्टेण्ड पर देखने को मिला। आज सुबह रोडवेज बसेें ठसाठस भरी देखी गई।

यह भी पढ़ें – करंट से घायल बच्चों से अस्पताल जाकर मिले ऊर्जा मंत्री

रेलवे में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन जोधपुर के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि सुबह 11 बजे महिला कर्मचारियों द्वारा मंडल कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सहायक मण्डल सचिव आशा कंवर व केन्द्रीय कार्यकारी सदस्य विजया व्यास ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने सभी महिला रेल कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा द्वारा शिव महोत्सव भी मनाया गया।

संभली ने निकाला विशेष मार्च 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार की शाम को संभली ट्रस्ट का विशेष मार्च (महिला रैली) का आयोजन किया गया। संभली ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि संभली-आत्मसम्मान, एकता और स्वाधीनता की पहल के अंतर्गत न्याय,समता और परिवर्तन की दिशा में मार्च निकाला गया। यह विशेष मार्च केएन कॉलेज के पास संभली कार्यालय से शाम छह बजे रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल ने की शिव-शक्ति से सबके कल्याण की कामना

रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा का लाभ 
इस अवसर पर आज राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों में यह सुविधा मिली। वातानुकूलित और वोल्वो बसों में यह सुविधा नहीं दी गई। इन श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा का प्रावधान नहीं रखा गया। रोडवेज बसों में महिलाएं बिना किराए का भुगतान किए राजस्थान की सीमा में फ्री यात्रा की। आज रात 12 बजे तक यात्रा निःशुल्क रही।

संग्रहालयों में भी नि:शुल्क प्रवेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरातत्व और संग्रहालय विभाग द्वारा भी अनूठी पहल करते हुए प्रदेश के सभी राजकीय संग्रहालयों और स्मारकों में महिलाओं और बालिकाओं का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग जोधपुर वृत के अधीक्षक इमरान अली ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आठ मार्च को प्रदेश के राजकीय संग्रहालय एवं स्मारकों में महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जोधपुर शहर के दो राजकीय संग्रहालय सरदार राजकीय संग्रहालय उम्मेद उद्यान एवं राजकीय संग्रहालय,मण्डोर उद्यान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए आठ मार्च को सुबह 9.45 बजे से सांय 5.15 बजे तक प्रवेश निःशुल्क रखा गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed