लेन देन के विवाद में हवाई फायरिंग
- फायर करने वाला फरार
- धवा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग
- आरोपी की तलाश
जोधपुर,लेन देन के विवाद में हवाई फायरिंग। शहर के निकटवर्ती धवा गांव में आज दिन में लेन देन के विवाद में हवाई फायरिंग की घटना हुई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हवाई फायरिंग करने वाला बाद में मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस देर रात तक तलाश में लगी रही।
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
फायर करने वाला और पीडि़त दोनों की रिश्तेदार बताए गए हैं। रात तक पुलिस ने प्रकरण दर्ज करवाए जाने को लेकर कार्रवाई जारी थी।
झंवर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि धवा गांव निवासी गणपत राम विश्रोई और चैनाराम विश्नोई आपस में रिश्तेदार हैं। इनके बीच में आपसी लेने का विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की दोपहर में दोनों ही जोधपुर की तरफ आ रहे थे। धवा की सरहद में चैनाराम और उसके अन्य व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की। तब गणपतराम अपनी जान बचाकर भाग गया। थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग करने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

