Doordrishti News Logo

पूर्व सीएम गहलोत की बहन विमला देवी पंचतत्व में विलीन

  • अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहर भर के नेता,जनप्रतिनिधि
  • पूर्व सीएम गहलोत ने दिया कंधा

जोधपुर,पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह जोधपुर पहुंच कर अपनी बड़ी बहन विमला देवी को अंतिम विदाई दी। विमलादेवी कछवाहा की मंगलवार सायं जोधपुर में निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित शहर भर के सैकड़ों कांग्रेसी व अन्य लोग शामिल हुए। गहलोत सुबह जोधपुर पहुंचने पर सीधे अपनी बहन के घर पहुंचे जहां पहले से मौजूद लोगों ने गहलोत को ढांढस बंधाया।आवास पर गहलोत ने अपनी बहन को अंतिम प्रणाम किया। अंतिम यात्रा में उन्होंने अर्थी को कंधा दिया। विमला देवी की अन्तिमयात्रा सुबह10 बजे रवाना हुई और रामबाग माली समाज के श्मशान में उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान गहलोत काफी भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें – कमठा मजदूरी के लिए विवाद,आधी रात में मासूम का अपहरण

अंतिम यात्रा में वैभव गहलोत,पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान,दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,ओमकार वर्मा,रमेश बोराणा, राजेन्द्र गहलोत,राजेन्द्र सोलंकी सहित कई नेता जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विमलादेवी कच्छवाह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन थी। वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने जोधपुर के लालसागर नृसिंह विहार कॉलोनी स्थित आवास में मंगलवार सायं अंतिम सांस ली। उनका गहलोत से काफी ज्यादा प्रेम था। गहलोत हर रक्षाबंधन पर अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधवाने आया करते थे। पूरे परिवार के साथ बहन से मिलने आते रहते थे। इसी विधानसभा चुनाव के दौरान गहलोत ने अपनी बहन के घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया था।
पूर्व मुख्यमंत्री नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी दुःख जताया। उन्होंने लिखा कि ‘आज जोधपुर में मां जैसी बड़ी बहन श्रीमती विमला देवी कच्छवाह की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। आपका स्नेह,स्मृतियां व संस्कार सदैव मेरे मन में रचे-बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अलविदा बाईजी’।

यह भी पढ़ें – प्रथम विधायक महिला खेल शुरू

अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी के निधन पर सीएम भजनलाल ने संवेदना व्यक्त की है। एक्स पर अपने पोस्ट के जरिए भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की बहन श्रीमती विमला देवी जी के देवलोकगमन का दु-खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026