Doordrishti News Logo

कमठा मजदूरी के लिए विवाद,आधी रात में मासूम का अपहरण

  • सीसीटीवी फुटेज से तलाश कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
  • अब पूछताछ जारी

जोधपुर,कमठा मजदूरी के लिए विवाद,आधी रात में मासूम का अपहरण। शहर के कचहरी के पास में फुटपाथ पर रह कर मजदूरी करने वाले एक दंपत्ति के पांच साल के बेटे का एक युवक अपहरण कर ले गया। पुलिस ने घटना की जानकारी पर तुरंत ही हरकत में आई और बच्चे का पता लगाकर उसे परिजन को सुपुर्द किया। आरोपी अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण का कारण प्राथमिक तौर पर रात को मजदूरी की बात पर विवाद होना सामने आया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – जुआरियों की धरपकड़,रुपए और पर्चियां जब्त

मध्यप्रदेश के धनरावदा स्थित गादेर निवासी मनोज बंजारा पुत्र कमल सिंह बंजारा की तरफ से मंगलवार को उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई कि वह परिवार सहित यहां कचहरी के पास में फुटपाथ रहता है और मजदूरी करता है।सोमवार की रात को खारिया मीठापुर निवासी कालूराम पुत्र तेजाराम बावरी आया और स्थाई मजदूरी दिलाने की बात करने लगा। तब उससे विवाद हो गया था। एकबारगी वह चला गया। मंगलवार की सुबह पांच बजे नींद से उठने पर पता लगा कि परिवादी मनोज बंजारा का बेटा वहां पर नहीं है। इस पर वह पुलिस के पास में पहुंचा और कालूराम पर अपहरण का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी। उदयमंदिर थाना प्रभारी मनोज कुमार,एएसआई रमेश कुमार,हैडकांस्टेबल श्यामलाल, कांस्टेबल खुशालराम आदि की टीम का गठन कर अभय कमाण्ड कंट्रेाल और आस पास के सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। तब कालूराम बच्चे का अपहरण करते ले जाते दिखा। मगर बाद में वह सीसीटीवी फुटेज में नजर नहीं आया।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

फुटपाथों डेरों को खंगाला गया
थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार पुलिस की टीम ने बाद में फुटपाथों पर गुजरबसर करने वालों के डेरों को खंगाला तो आरोपी पावटा स्थित फुटपाथ के डेरे से दस्तयाब कर लिया गया। बाद में बच्चे को उसके मां पिता को सुपुर्द कर आरोपी को अपहरण में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026