Doordrishti News Logo

जुआरियों की धरपकड़,रुपए और पर्चियां जब्त

जोधपुर,जुआरियों की धरपकड़,रुपए और पर्चियां जब्त। कमिश्नरेट में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुआ राशि और पर्चियां बरामद की है। उदयमंदिर थाने के एस आई मनोज कुमार ने एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में गुब्बाखाई कर रहे अजीत सिंह पुत्र चन्द्रसिंह टाक को गिरफ्तार कर 3100 रुपये की राशि, थाने के हैड कांस्टेबल किशोर सिंह ने स्टेडियम तिराहा के पास गुब्बाखाई कर रहे हितेश सिंह पुत्र नारायण सिंह गहलोत को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 1370 रुपये की राशि जब्त की।

यह भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी का निधन

इसी तरह प्रतापनगर थाने के हैड कांस्टेबल घेवरराम ने प्रतापनगर बस स्टेण्ड के पास गुब्बाखाई कर रहे शाहिद अहमद पुत्र लाइक अहमद और थाने के एएसआई श्रीराम ने ज्वाला विहार क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे मोहम्मद खालिद पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर जुआ राशि को बरामद किया। नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पूसिंह ने कलाल कॉलोनी में गुब्बाखाई कर रहे सिकन्दर खान पुत्र फिरोज खान को गिरफ्तार किया। लूणी थाने के हैड कांस्टेबल पुखराज ने लूणी कस्बे में गुब्बाखाई कर रहे श्रवण पुत्र उम्मेदराम प्रजापत को गिरफ्तार किया। जबकि भगत की कोठी थाने के हैड कांस्टेबल नैनाराम ने लुसिड फैक्ट्री के सामने गुब्बाखाई कर रहे शरीफ खान को पकड़ा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: