मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम
बहादुरी दिखाते हुए बैंक लूट की वारदात को नाकाम किया था कैशियर नरेन्द्र ने
जयपुर,मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को झोटवाड़ा के बैंक कैशियर नरेन्द्र सिंह शेखावत और उनके परिजनों के साथ मणिपाल अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी एवं चिकित्सकों से उनकी सेहत के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का इस अवसर पर लोगों ने अभिवादन भी किया।
यह भी पढ़ें – सोलर प्लांट से दो सौ मीटर केबल चोरी
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कैशियर नरेन्द्र सिंह ने झोटवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को नाकाम किया था। दो गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से अपराधियों से लोहा लिया। अस्पताल में कई दिन लगातार मौत से जूझते हुए अन्त में नरेन्द्र जिन्दगी की जंग जीत गए।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

