Doordrishti News Logo

भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची

लोकसभा आम चुनाव-2024

जयपुर,भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची।देश में लोकसभा चुनाव निकट हैं। देश की सभी राजनैतिक पार्टियां चुनावी समर में दो-दो हाथ आजमाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी राजनैतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार चयन करने में लगे हुए हैं।देश की सबसे बड़ी व सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने सबसे पहले उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार शाम जारी कर दी है।

यह भी पढ़िए- संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 3 मार्च को

शनिवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जिसमें कई बड़े चेहरों को फिर से मौका दिया गया है। पहली सूची में 34 मंत्रियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस लिस्ट में 57 ओबीसी उम्मीदवार भी टिकट लेने में सफल हुए हैं, जिसमें यूपी से 54,राजस्थान से 15,असम से 11,बंगाल से 20, एमपी से 24,दिल्ली से 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

राजस्थान से ये उम्मीदवार घोषित
बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, अलवर भूपेंद्र यादव,भरतपुर राम स्वरूप कोहली,नागौर ज्योति मिर्धा, पाली पीपी चौधरी,जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर कैलाश चौधरी, जालौर लुंबाराम,उदयपुर मन्नालाल रावत,बांसवाड़ा महेंद्र मालवीय, चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी,कोटा ओम बिड़ला,झालावाड़ दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026