Doordrishti News Logo

मां ने लगाया पुत्रवधु और उसके परिजन पर बेटे की हत्या का आरोप

अदालत से मिले इस्तगासे पर सदर कोतवाली थाने में केस दर्ज

जोधपुर,मां ने लगाया पुत्रवधु और उसके परिजन पर बेटे की हत्या का आरोप।जालोर जिले के मानपुरा की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे की हत्या पुत्रवधु और उसके परिजन द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस बारे में सदर कोतवाली पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। आरंभिक पड़ताल में महिला के बेटे की मौत प्राकृतिक तरीके से होना बताया गया था।

यह भी पढ़ें – पॉक्सो एवं मादक पदार्थ तस्करी के वांटेड को पकड़ा

जालोर जिले के मानपुरा कॉलोनी की रहने वाली पुष्पादेवी पत्नी ओम प्रकाश गांछा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र बंटू सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह की शादी जोधपुर के माणक चौक स्थित मोतीबाई पोल निवासी वैशाली उर्फ गायत्री पुत्री कैलाश के साथ की गई थी। शादी के कुछ समय तक बेटा बहू साथ में रहते थे। बाद में वैशाली उर्फ गायत्री अपने पीहर आती जाती रहती थी। वह उसके बेटे से आए दिन झगड़ा फसाद कर पीहर जाती रहती। वह अपने पीहर वालों के कहलाने में थी। गत साल 12 दिसम्बर को उसके बेटे बंटू सिंह उर्फ सुरेंद्र को अपने पास में बुला लिया। वैशाली और उसके पीहर पक्ष के लोगों ने मिलकर उसके बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस में इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – पुलिस का ऑनलाइन फ्रॉड रोकने को मीसो से एमओयू

मृतक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुत्रवधु वैशाली उर्फ गायत्री,उसकी मां सीमा, ससुर कैलाश,साले मयंक आदि को नामजद कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026