आज भी आयकर सर्वे और सर्च ऑपरेशन जारी
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई का मामला
जोधपुर,आज भी आयकर सर्वे और सर्च ऑपरेशन जारी। शहर मेें इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़े हुए अन्य प्रतिष्ठानों में चल रहा आयकर सर्वे आज दूसरे दिन भी जारी रहा। चार अन्य जुड़े हुए प्रतिष्ठानों पर सर्वे चल रहा है। आयकर विभाग को मिले इनपुट के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की जानकारी मिली है। निवेश किए गए दस्तावेजों के अलावा नए प्रोजेक्ट के बारे में भी सुराग मिले है। पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों में निवेश को लेकर प्लानिंग चल रही थी।
यह भी पढ़ें – सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे युवकों को पकड़ा
लगभग 250 अधिकारियों, कर्मचारियों,पुलिसकर्मियों और ड्राइवरों की टीमें मुस्तैद हैं। डेढ़ सौ आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के कुनबे में 40 से अधिक पुलिस के जवान भी शामिल हैं। आयकर टीम के साथ जयपुर,कोटा,बीकानेर और उदयपुर की आयकर टीमें लगातार पड़ताल कर रही है। जोधपुर की इन्वेस्टिगेशन विंग के अलावा जयपुर और अन्य जिलों की इन्वेस्टिगेशन विंग भी शामिल है। कल रात को 100 बिस्तरों की भी व्यवस्था की गई। आयकर अधिकारियों के सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें – बदले मौसम में फिर घुली ठंडक, फागण में सर्दी का असर
250 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के लिए नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था गई है। विभाग की कार्रवाई रात और दिन लगातार चल रही है। जोधपुर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

