Doordrishti News Logo

श्रीवास्तव को पूर्व,यादव को डीसीपी पश्चिम की कमान

कमिश्नरेट में फिर बदले पुलिस उपायुक्त

जोधपुर,श्रीवास्तव को पूर्व,यादव को डीसीपी पश्चिम की कमान। पुलिस कमिश्ररेट में एक बार फिर से पुलिस उपायुक्त बदल दिए गए हैं। रात को जारी हुई लिस्ट में जोधपुर जिला पूर्व एवं पश्चिम में उपायुक्तों को बदल दिया गया। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात एक आदेश जारी कर आलोक श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त पूर्व व राजेश कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त पश्चिम लगाया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही जोधपुर में दो डीसीपी बदले गए थे। जिसमें भुवन भूषण यादव पुलिस उपायुक्त पूर्व और राजन दुष्यंत पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर लगाए गए थे। अब एक बार फिर से नई लिस्ट जारी हुई, जिसमें भुवन भूषण यादव को पुलिस अधीक्षक सीकर और राजन दुष्यंत को पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा लगाया गया है। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त पूर्व और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जयपुर के राजेश कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर लगाया है।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026