Doordrishti News Logo

शिक्षा मंत्री ने प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को दी मंजूरी

जयपुर,शिक्षा मंत्री ने प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को दी मंजूरी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास जायेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी।शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की।

यह भी पढ़ें – दुल्हन के परिवार के चार लोग गिरफ्तार,जेल भेजा

NTT शिक्षकों की 2018 में हुई भर्ती के मामले में इसी सप्ताह में राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। देवनारायण योजना में छठी कक्षा के बच्चों को मिलने वाली छात्रावृति की लिए चयनित स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री ने स्व.चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

निदेशालय में बाबू का काम कर रहे शिक्षकों के पदस्थापन निरस्त होंगे
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीकानेर शिक्षा निदेशालय में 65 से अधिक शिक्षकों के लंबे समय से बाबू का काम करने पर नाराजगी जताते हुए इनके पदस्थापन निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की इन 65 लोगों में 19 व्याख्याता और 20 से अधिक सेकंड ग्रेड शिक्षक हैं। ये स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय निदेशालय में बाबू का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पद पर 5 साल से अधिक के पदस्थापित शिक्षकों को हटाकर उनके मूल नियुक्ति स्थान भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा की आदेश के बाद काफी सारे पदस्थापन निरस्त हुए हैं,परंतु अभी भी 900 से ज्यादा बाकी हैं, इनको भी 12 फरवरी तक हटाया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव शिक्षा नवीन जैन,स्पेशल सेक्रेटरी चित्रा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी माजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में...

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा'

August 14, 2026

शैव दर्शन और अभिनवगुप्त एक ही विषय के दो पहलू: डॉ.कौशल

August 14, 2026

किशोरी गर्भवती हुई किराणा व्यापारी और नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप

August 14, 2026

हाईकोर्ट की पांच आपराधिक याचिकाओं की मूल पत्रावलियां चोरी

August 14, 2026