Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर आएंगे

  • एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
  • इस दौरान वर्चुअल माध्यम से विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
  • संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर आएंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार 3 फरवरी को जोधपुर यात्रा पर रहेंगे तथा अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार प्रातः 10.15 बजे विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार प्रातः 10.30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसी समारोह में वे वीसी के माध्यम से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास भी करेंगे।

यह भी पढ़ें – 17 किलो चांदी लेकर फरार होने वाला कारीगर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2.10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3.10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सांय 4.15 बजे विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश

March 12, 2026

तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन

March 12, 2026

वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में

March 12, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा

March 12, 2026

बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा दो चचेरे भाई गिरफ्तार

March 12, 2026

अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार

March 12, 2026

बासनी औद्योगिक क्षेत्र के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

March 12, 2026

 अब सांस से होगी बीमारी की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक नोज विकसित

March 12, 2026

महिला सशक्तीकरण हमारी सोच का हिस्सा बने- डॉ भंवरलाल

March 11, 2026