Doordrishti News Logo

राईन प्रीमियम क्रिकेट लीग का आगाज

जोधपुर,राईन प्रीमियम क्रिकेट लीग का आगाज। राईन मेवाफरोशान समाज का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को पुराना रेलवे ग्राउंड में शुरू हुआ। इस मौके पर टूर्नामेंट के सदर मोहम्मद रमजान ने कहा यह आयोजन समाज के युवाओं में खेल के प्रति उत्सुकता बढ़ाएगा जिससे युवाओं को फिट ओर हिट रहने की प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम में आयोजन सचिव मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन 3 मैच खेले जाएंगे तथा प्रति मैच अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच व फाइनल में मेन ऑफ द सीरीज की ट्राफी से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें – मुख्य सरगना गिरफ्तार,साल भर से चला रहा था फर्जी कॉल सेंटर

कार्यक्रम के पीआरओ मोहम्मद आशिक ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट के पूर्व शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आरिफ ने पहला मैच सुबह 9 बजे टॉस करवाकर टूर्नामेंट का आगाज करवाया। टूर्नामेंट के संरक्षक व पूर्व खेल अधिकारी शब्बीर हुसैन ने इस टूर्नामेंट में मैदान का राज्य स्तरीय पिच तैयार करवाया और कहा कि यह मैच 15-15 ओवर के खेले जाएंगे तथा फाइनल मैच 20 ओवर का होगा। हाजी मुमताज अहमद ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें – मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

पहले मैच में रॉयल राईन विजयी
टूर्नामेंट के पहला मैच असफाकी क्लब व रॉयल राईन के मध्य खेला गया जिसमें रॉयल राईन क्लब विजेता रहा। इस मैच में मेन ऑफ द मैच मोहम्मद जहाँगीर रहे जिसने 3 विकेट और लास्ट 9 बॉल में फर्राटेदार 21 रन बनाए।

दूसरा मैच अल बुराक व अजमेरी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें खबर लिखने तक पहली पारी में अल बुराक टीम ने अजमेरी क्लब को 92 रन का टारगेट दिया और ऑल ऑउट हुई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026