Doordrishti News Logo

चोरों ने 60 हजार की नगदी व दो किलो चांदी के बर्तन,सोना चुराया

दो मंजिला भवन का मालिक गांव में -किराएदार भी गांव गया

जोधपुर,चोरों ने 60 हजार की नगदी व दो किलो चांदी के बर्तन,सोना चुराया। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र राजबाग स्थित सुखराम नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। मकान दो मंजिला है और उसका मालिक गांव में रहता है। किराएदार परिजन के निधन पर गांव चला गया। इस बीच चोरों ने 24 से 28 जनवरी के बीच सेंध लगा ली। घर से दो किलो चांदी के बर्तन,15 ग्राम सोना और 60 हजार की नगदी चोरी हुई है। घटना में सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – रोडवेज बस में भांजी के साथ सफर कर रही महिला की कंठी चोरी

सूरसागर के सुखराम नगर राजबाग निवासी प्रेम सिंह पुरोहित पुत्र राजू सिंह पुरोहित की तरफ से दी गई। रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित अपने गांव में पिछले एक माह से रह रहा है। उसके दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में रहने वाला किराएदार 24 जनवरी को ससुराल में किसी के निधन पर चला गया। 28 जनवरी तक घर सूना था। 29 को लौटने पर पता लगा कि मकान मालिक और किराएदार दोनों के यहां पर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोर ऊपर मंजिल से दो किलो चांदी के बर्तन जिनमें थाली,कटोरियां, गिलासें,चम्मच,कलश और 15 ग्राम सोने की दो अंगुठियां और 60 हजार की नगदी ले गए। किराएदार के मकान में क्या सामान चोरी इसका खुलासा नहीं किया गया। घटना की जानकारी पर सूरसागर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब चोरों का पता गाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026