राजस्थान पुलिस कमाण्डो टीम ने जीता कांस्य पदक
अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता
जोधपुर,राजस्थान पुलिस कमाण्डो टीम ने जीता कांस्य पदक। 14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमाण्डो प्रतियोगिता का आयोजन आन्ध्रप्रदेश पुलिस के द्वारा विशाखापट्टनम में किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ,सीआरपीएफ,आईटीबीपी सहित 8 केन्द्रीय पुलिस बलो सहित कुल 23 राज्य पुलिस बलों की कमाण्डो टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी कमाण्डो टीमो के कठिन शारीरिक,मानसिक,टेक्टिक्स तथा शूटिंग कौशल को परखा जाता है।
यह भी पढ़ें – अपार्टमेंट के भूतल में लगी आग,मची अफरातफरी
इस प्रतियोगिता मे राजस्थान पुलिस कमाण्डो टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक हासिल किया। डीजीपी आन्ध्रप्रदेश पुलिस ने टीम को ट्राफी व पदक प्रदान कर सम्मानित किया।उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर ने बताया कि राजस्थान पुलिस कमाण्डो टीम को जोधपुर स्थित कमाण्डो ट्रेनिंग स्कूल में तैयार किया गया है।इस टीम को मेजर जनरल (रिटा)दलवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। टीम मैनेजर का कार्य केवल राम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक हेमन्त यादव ने किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

