Doordrishti News Logo

टैंकर पर गैस वेल्डिंग करते श्रमिक झुलसा,अस्पताल में मौत

जोधपुर,टैंकर पर गैस वेल्डिंग करते श्रमिक झुलसा,अस्पताल में मौत।शहर के बोरानाडा हलके नारनाडी क्षेत्र में एक टैंकर पर गैस वेल्डिंग करते आग से श्रमिक झुलसने के साथ वह नीचे गिर गया। उसे झुलसी हालत में एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके चाचा की तरफ से बोरानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – पेट्रोल कम भरने की बात को लेकर कर्मचारी को नीचे गिरा कर मारपीट

थानाधिकारी देवचंद ढाका ने बताया कि लूणी के सर गांव निवासी 50 साल का हंसराज पुत्र केवलराम पटेल यहां नारनाडी में टैंकर रिपेयरिंग एवं कलरिंग फैक्ट्री में काम करता था। वह 24 जनवरी को एक टैंकर पर गैस वेल्डिंग कर रहा था। टैंकर के अंदर कलर हो रखा था और उसका ढक्कन बंद था। वह टैंकर के बाहर वेल्डिंग कर रहा था तब अचानक से उसके अंदर की गैस बाहर निकली और वह आग की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसने के साथ टैंकर से नीचे भी गिर गया। तब उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी अब उपचार के बीच मौत हो गई। उसके चाचा लूणी निवासी भोमाराम पटेल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026