Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के एक कार शोरूम के नाम से फर्जी ई-मेल व लेटर हेड बना निजी बैंक में खाते से 5.20 लाख रुपए निकालने की कोशिश की गई।

बैंक प्रबंधक की सजगता के चलते धोखाधड़ी होने से बच गई। शोरूम के महाप्रबंधक ने बुधवार को शास्त्रीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि कार शोरूम देवड़ा हुण्डई के नाम से फर्जी ई-मेल व फर्जी लेटर हेड के माध्यम से एक्सिस बैंक को गत सोमवार को ई-मेल किया गया।

इसमें बैंक प्रबंधन से आग्रह किया गया कि फर्म के खाते की चेक बुक खत्म हो गई है। ऐसे में 5.20 लाख रुपए एक अन्य खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएं।

बैंक कर्मचारियों को संदेह हुआ तो प्रबंधक को सूचना दी गई। बैंक प्रबंधक ने शोरूम के एमडी से मोबाइल पर बात की और ई-मेल के बारे में अवगत कराया।

एमडी ने आरटीजीएस कराने से इनकार कर दिया। ई-मेल व लेटर हेड फर्जी होने का पता लगा। शोरूम के महाप्रबंधक अजीतसिंह टाक ने बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। शास्त्रीनगर पुलिस अब घटना को लेकर पड़ताल कर रही है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026