Doordrishti News Logo

-सीवरेज हौदी में मिले जले शव का मामला

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती कुड़ी भगतासनी विवेक विहार डी सेक्टर में सीवरेज हौदी में मिले जले शव की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।

रविवार को यह शव मिला था और उससे एक दो दिन पहले ही कुड़ी सेक्टर छह से एक व्यक्ति लापता बताया गया है। पुलिस अब इस गुमशुदा व्यक्ति के परिवार के सदस्य के डीएनए परीक्षण की तैयारी में है। जो संभवत: गुरूवार को लिया जाएगा।

कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि रविवार को सेक्टर डी विवेक विहार योजना में सीवरेज की सूखी हौदी में जला हुआ शव मिला था।

कुड़ी सेक्टर छह से पुखराज बोड़ा नाम का शख्स लापता है। उसका अभी पता नहीं चला है। ऐसे में उसके परिवार के सदस्य का डीएनए परीक्षण करवाया जाएगा।

इसके बाद ही पता लग पाएगा कि शव कहीं पुखराज बोड़ा का तो नहीं है। पुलिस की तरफ से गुमशुदा लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास चल रहा है।

कुड़ी थाने में पुखराज बोड़ा के लापता होने की एमपीआर हो रखी है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर कड़ी से कड़ी जोडऩे के प्रयास में जुटी है।

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026