Doordrishti News Logo

लूट के इरादे से बोलेरो को रुकवाने का प्रयास,नहीं रोकने पर फायरिंग

  • झंवर थाने के हिस्ट्रीशीटर ने सोमवार की रात की फायरिंग
  • केस दर्ज

जोधपुर,लूट के इरादे से बोलेरो को रुकवाने का प्रयास,नहीं रोकने पर फायरिंग। शहर के निकट झंवर स्थित परिहारों की ढाणी के पास सोमवार की देर रात एक बोलेरो कैम्पर को रोकने के प्रयास में स्विफ्ट कार में सवार हिस्ट्रीशीटर ने दो से तीन राउण्ड फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि बोलेरो कैम्पर सवार चालक को गोली नहीं लगी। गोलियां वाहन पर लगी। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया। झंवर थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास करने सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें – एटीएम में कार्ड फंसा,शिकायत कॉल करते ही खाते से 16 हजार 600 पार

थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया है कि धवा निवासी मनीष पुत्र बाबू लाल विश्नोई ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार देर रात वे अपनी बोलेरो कैम्पर में सवार होकर परिहारों की ढाणी से जा रहे था। तब एक स्विफ्ट कार में सवार झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा और उसके एक साथी ने लूट के इरादे से बोलेरो कैम्पर को रोकने का प्रयास किया लेकिन पीडि़त मनीष ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका। जिसके बाद स्विफ्ट कार में सवार हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा ने पिस्टल से कैम्पर पर दो से तीन राउण्ड फायर किए। गनीमत यह रही कि गोलियां कैम्पर में लगी और उसमें सवार मनीष बाल -बाल बच गया। पीडि़त की रिपोर्ट पर झंवर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई मगर सुभाष गोदारा का पता नहीं चल पाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026