Doordrishti News Logo

सिगरेट पीने गए युवक की हंसी उड़ाने पर विवाद,सीने व सिर पर मारा चाकू

टी स्टाल संचालक और अन्य पर हत्या प्रयास का केस दर्ज

जोधपुर,सिगरेट पीने गए युवक की हंसी उड़ाने पर विवाद,सीने व सिर पर मारा चाकू। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र सेक्टर 10 मेें चाय की स्टाल पर सिगरेट पीने गए एक युवक और उसके दोस्तों के साथ टी स्टाल संचालक और तीन चार अन्य ने मिलकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक और उसके साथी चाकू से घायल हो गए। सिर और सीने मेें चाकू का घाव लगा है। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने टी स्टाल संचालक और अन्य पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – अपूर्वा जोधपुर की पहली गायनी ओन्को सर्जन

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने मेें राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी अजय सिंह भाटी पुत्र राम सिंह भाटी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 7 जनवरी की रात को साढ़े नौ बजे उसका भाई,मित्र करणसिंह एवं बिट्टू सेक्टर 10 में एक स्कूल के सामने चाय की स्टाल पर सिगरेट पीने गए थे। जहां पर तीन चार अन्य युवक बैठे थे और वे उसके भाई की किसी बात को लेकर हंसी उड़ाने लगे। तब इनके बीच में बोलचाल हो गई। इस वहां बैठे युवकों और स्टाल संचालक हेमंतसिंह आदि ने मारपीट करने के साथ चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। जिससे उसके भाई का दोस्त बिट्टू,करण सिंह घायल हो गए। चाकू का वार सिर और सीने पर लगा। इन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: