Doordrishti News Logo

नीतू कंवर का अण्डर-19 राजस्थान बालिका क्रिकेट टीम में चयनVवGF

11 से 14 जनवरी तक अहमदाबाद में होने वाली स्कूल नेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में लेगी भाग

जोधपुर,नीतू कंवर का अण्डर-19 राजस्थान बालिका क्रिकेट टीम में चयन। जोधपुर की नीतू कंवर राठौड़ भलासरिया का राजस्थान बालिका क्रिकेट टीम अण्डर-19 में चयन हुआ है। बारहवीं कक्षा की छात्रा नीतू कंवर 11 से 14 जनवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित स्कूल नेशनल चैम्पियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। जोधपुर जिले की ओसियां तहसील के ग्राम भलासरिया एवं वर्तमान में जोधपुर शहर निवासी नीतू कंवर के पिता पेपसिंह भलासरिया स्वयं एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें – नवनियुक्त कलक्टर गौरव अग्रवाल ने किया पदभर ग्रहण

उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी राज्य स्तर पर खेल चुकी उनकी पुत्री नीतू कंवर फास्ट बॉलर व बल्लेबाज है व टीम में आल राउण्डर की भूमिका में नजर आएगी। ज्ञातव्य है कि नीतू कंवर राठौड़ क्रिकेट के अलावा एक बेहतरीन हॉर्स राईडर भी है एवं उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह भी पोलो क्लब में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026